Call us 9:00am - 6:00pm

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

क्लास लेस राष्ट्रपति अमेरिका

  • Home
  • News & Events
  • क्लास लेस राष्ट्रपति अमेरिका
Awesome Image

क्लास लेस राष्ट्रपति अमेरिका

क्लास लेस राष्ट्रपति अमेरिका,,,,,,,
डोनाल्ड ट्रम्प ने भाषा शैली से इतना तो सिद्ध कर दिया कि ये बिल्कुल क्लासलेस राष्ट्रपति है जो अमेरिका को डूबा कर मानेंगे। एक बात अच्छी भी है कि बुश या ओबामा की तरह ढोंग नहीं करते।

ओबामा ने नोबल लेकर जाने कितनी जगह बम गिराये,बुश का तो रिकॉर्ड ही अलग है।ऐसे मे डोनाल्ड ट्रम्प की एक बात ठीक है कि मुफट है,सीधा बोल दिया कि ईरान के लोगो को क़ीमत चुकानी पड़ेगी,पाषाण युग मे भेज देंगे और ब्ला ब्ला।

संयुक्त राष्ट्र की गाइडलाइन इसके खिलाफ है कि आप नागरिक सम्पत्ति तबाह करें,लेकिन ट्रम्प मंगलवार को पुल तोड़ने तथा इलेक्ट्रिसिटी कट करने की बात कर रहे है।ये पूरी तरह अमानवीय है,दूसरी तरफ अमेरिका को भी नुकसान तो झेलना ही पड़ रहा है।F-35 जैसा विमान ईरान ने गिराया है।

F-35 वही विमान है जो डोनाल्ड ट्रम्प भारत को देना चाहते है और ये भारत के लिए आवश्यक भी है क्योंकि चीन के विरुद्ध रूस नहीं अमेरिका की तकनीक काम आएगी।ट्रम्प अकेले होते तो बात भी होती लेकिन अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेक्स्थ भी पीछे नहीं है।

पीट हेक्स्थ कदाचित अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े एंटी इस्लामिक नेता है,चुनाव प्रचार के समय ही इन्होने मुसलमानो को टारगेट करना शुरू कर दिया था और ईरान तो प्राइमरी टारगेट था।अब जो डर है वो यही है कि अमेरिका अपने पूरे संसाधनों का प्रयोग शुरू ना कर दे।

दरसल अभी अमेरिका सिर्फ वायुसेना के कुछ जहाजो से हमले कर रहा है लेकिन संभवतः अब ट्रम्प सेना भी उतार सकते है।ईरान मे पहले ही काली वर्षा हो रही है,लोगो की स्किन जलने से कैंसर तक की समस्या आसमान से गिर रही है।ऊपर से ट्रम्प ने यदि बिजली बर्बाद कर दी तो लोग अस्पतालो मे मरेंगे।

अभी सिर्फ एक अब्राहम लिंकन समुद्र मे खड़ा है,अमेरिका ऐसे 10 और जहाज भेज दे तो?डोनाल्ड ट्रम्प खासकर की पीट हेक्स्थ ईरानीयों को तड़पाकर मारना चाहते है और ये दुनिया के लिए अच्छा नहीं है।आप भारत मे है,हवा और मिट्टी का इस पर क्या असर पड़ेगा,हो सकता है भारत पर भी कुछ असर दिखे।

अमेरिका के क्या हित होंगे इसका कोई पता नहीं,हालांकि इजरायल मुख्य खिलाडी है।इजरायल ज़ब चाहेगा युद्ध तब रुकेगा और इजरायल मे अमेरिका के विपरीत युद्ध को लेकर समर्थन है।#IMEC कोरिडोर का रास्ता खोलना है तो ईरान को गिराना जरूरी है,लेकिन ये जनक्षति गलत है।

यदि नागरिको पर हमला हुआ तो ये न्यू नार्मल हो जाएगा,अमेरिका का अगला निशाना बहुत हद तक पाकिस्तान है।एक ट्रेंड समझ आ रहा है पहले अफगानिस्तान फिर इराक और अब ईरान,अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध बयान देने भी शुरू कर दिये है।अगले 10-15 सालो मे ठीक ऐसी ही तबाही आप पाकिस्तान मे देख रहे होंगे।

अमेरिका निकट भविष्य मे ही पाकिस्तान पर भी आक्रमण करेगा और यदि ईरान मे इन्होने रसायनिक या अमानवीय हथियार प्रयोग किये तो पाकिस्तान पर उससे भयावह हमला करेंगे और तब भारत को स्वास्थ्य संबंधी यह सीधी सीधी चुनौती हो जायेगी।

आने वाला समय रोमांचक मगर चिंताजनक भी होगा,अमेरिका ईरान युद्ध लम्बा चलेगा और हजारों लोग मरेंगे ये तो तय है।लेकिन बस ये ब्रिज तोडना या पॉवर प्लांट पर हमले करने जैसा कुछ नहीं होना चाहिए,एक बार न्यू ट्रेंड बन गया तो सब उसी मे लग जायेंगे और कही ना कही असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।
विचार अवश्य करिएगा सभी सनातनी हिंदू बंधुजनों। यह बात आज बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत ने अपने उद्बोधन पर नियमित बैठक में बताई।९ अप्रैल २०२६ गुरुवार

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Email us

dspmrvm@gmail.com